ब्रेकिंग
बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला✦बिहार में मल्टी-ट्यून्ड हॉर्न बजाने वालों की खैर नहीं! नगर निगम की गाड़ियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई, जानें नया नियम✦Bihar Politics : अनंत सिंह पर एक्शन के बाद CM हाउस पहुंचे ललन सिंह, सम्राट चौधरी से बंद कमरे में 30 मिनट तक हुई बात; अब आगे क्या?✦पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बिहार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप से घायल✦Bihar News : 'माउग देकर JDU में आया है ....', अनंत सिंह किस बड़े नेता पर भड़के, कहा - नीतीश कुमार को तो कुछ मालूम ही नहीं तो फैसला कैसे लेंगे ? ✦पटना में खाकी की दबंगई... सिपाही की पिटाई कर तानी पिस्टल, जानें पूरा मामला

भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटा, अस्पताल पहुंचा तो लगाने पड़े 55 टांके

Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के पुराऊपुर गांव में देवर-भाभी के बीच मारपीट के दौरान महिला ने देवर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटकर घायल कर दिया। युवक को इलाज के दौरान 55 टांके लगाए गए।

Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद बड़ों तक पहुंच गया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। सजेती थाना क्षेत्र के पुराऊपुर गांव में हुए इस विवाद के दौरान एक महिला पर अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काटकर घायल करने का आरोप लगा है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक को 55 टांके लगाए गए।




जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले एक युवक का अपनी भाभी के बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी चाची के घर गया था, जहां किसी बात पर झगड़ा हुआ। इस दौरान युवक की पत्नी ने भी बच्चे को डांट दिया।




बच्चे ने घर जाकर अपनी मां को पूरी बात बताई, जिससे वह नाराज हो गई। इसके बाद महिला मौके पर पहुंची और अपनी देवरानी तथा देवर से विवाद करने लगी। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट पर दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।




घटना के बाद घायल युवक को उसके पिता इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। पहले उसे घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान युवक को 55 टांके लगाए गए।




इस मामले में घायल युवक की पत्नी ने अपनी जेठानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति गुजरात में नौकरी करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके वापस आने की बात कही जा रही है।




एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत के अनुसार, पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि युवक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना की असली वजह और विवाद के दौरान हुई घटनाओं की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता