ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पूर्णिया: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन का कातिल निकला पड़ोसी, CCTV फुटेज से हुई पहचान

PURNEA: पूर्णिया के कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश राय की हत्या 31 जुलाई को घर के पास टहलने के दौरान कर दी गयी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान

पूर्णिया: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन का कातिल निकला पड़ोसी, CCTV फुटेज से हुई पहचान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: पूर्णिया के कसबा नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अवधेश राय की हत्या 31 जुलाई को घर के पास टहलने के दौरान कर दी गयी थी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान हुई। अवधेश राय की हत्या उनके पड़ोसी राहुल यादव ने की थी। राहुल ने ही सिर में गोली मारी थी जिसके बाद अवधेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी थी।


घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आरोपी की पहचान की गयी। आरोपी राहुल यादव जमीन खरीदने और बेचने का काम करता है। राहुल ने ही अवधेश को कल बुधवार देर शाम फोन करके घर से बाहर बुलाया था। उसके बुलाने के बाद अवधेश गंजी पहन घर के बाहर उसके इंतजार में टहलने लगे तभी मौका पाकर राहुल ने पीछे से सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। 


वही मौके पर ही अवधेश की मौत हो गयी। घटना के बाद से राहुल फरार है उसके घर पर ताला लटका हुआ है। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। परिजन राहुल सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। इस घटना के बाद मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।