ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की गला दबाकर की हत्या, हाल ही में हुई थी लड़की की शादी

NAWADA: जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया

प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की गला दबाकर की हत्या, हाल ही में हुई थी लड़की की शादी
First Bihar
2 मिनट

NAWADA: जिले के मेसकौर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतक के भाई ने बताया कि मेरा भाई विजय पंडित की बेटी से प्यार करता था। लड़की को भी इससे प्यार था। प्रेम प्रसंग को लेकर विजय पंडित हमारे भाई को घर से उठाकर ले गया और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। सुबह हमनें देखा कि सड़क किनारे मेरा भाई तड़प रहा था। इसी दौरान उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


वहीं मृतक की पहचान तेतरिया गांव के रहने वाले लखन देव शर्मा के बेटे सुनील कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका की शादी 9 मई को हो गई था। इसके बावजूद प्रेमी की गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मेसकौर ओपी की पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 


इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं दूसरी तरफ प्रेमी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक को प्यार करने की इतनी बड़ी सज़ा मिलेगी ये उसने कभी नहीं सोचा होगा। 

टैग्स