ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

प्रेम विवाह करना पड़ गया महंगा, पति-पत्नी की परिजनों ने कर दी धुनाई

PATNA CITY: एक युवक को लव मैरिज करना काफी महंगा पड़ गया। युवक से नाराज परिजनों ने बीच सड़क पर दोनों पति-पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। सरेआम हो रही मा

प्रेम विवाह करना पड़ गया महंगा, पति-पत्नी की परिजनों ने कर दी धुनाई
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA CITY:  एक युवक को लव मैरिज करना काफी महंगा पड़ गया। युवक से नाराज परिजनों ने बीच सड़क पर दोनों पति-पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। सरेआम हो रही मारपीट के दौरान स्थानीय लोगों ने इस झगड़े को शांत कराया जिसके बाद थाना के बाहर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया। 

दंपत्ति के साथ परिजनों की मारपीट का मामला पटना सिटी के फतुहा थाना क्षेत्र का है जहां थाना से चंद कदमों की दूरी पर मारपीट की यह घटना हुई। काफी देर तक लोग तमाशबीन बने रहे। पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। 


क्या है पूरा मामला?

पटना सिटी के धावलपुरा इलाके के रहने वाले आनंद कुमार की पिटाई कर रहे परिजनों का आरोप है कि कुछ महीने पूर्व अपनी भाभी का पैसा चुराने के बाद वह फरार हो गया था। घर से भागने के बाद उसने पटनासिटी के ही एक लड़की से प्रेम विवाह कर ली और फतुहां में किराये के मकान में रहने लगा। इस बात की सूचना जब युवक के परिजनों को लगी तब सभी फतुहां पहुंचे और आनंद को अपने साथ ले जाने की जिद्द करने लगे। जब उसने घर जाने से इनकार कर दिया तो परिजन उसे जबरन फतुहां थाना ले जाने लगे। पति को थाना ले जाते देख उसकी पत्नी को रहा नहीं गया। मौके पर पहुंची पत्नी अपने उसे परिजनों से छुड़ाने लगी। ऐसा करने पर युवक के परिजनों ने मिलकर युवक और उसकी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह आस पास के लोगों ने मामले को शांत कराया जिसके बाद थाने के बाहर ही मामले को रफा दफा कर दिया गया। 


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता