ब्रेकिंग
फर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीनफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजभारतीय रेल का गजब खेल! पैसेंजर चढ़ाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर रोक दी ट्रेन, वायरल वीडियो से उठे सवालभ्रष्ट इंजीनियर के चार ठिकानों पर SVU की रेड, पटना के आवास से पांच सौ की 17 गड्डियां और गहने मिले; महंगी घड़ियों का है शौकीन

पुलिसवाले के घर में सेंधमारी, चोरों ने उड़ाए लाखों रुपये

MUNGER : बिहार में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस रात्री गश्ती कर रही है. लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस वालों के ही घर को निशाना बनाना शुरू

पुलिसवाले के घर में सेंधमारी, चोरों ने उड़ाए लाखों रुपये
First Bihar
2 मिनट

MUNGER : बिहार में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस रात्री गश्ती कर रही है. लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने पुलिस वालों के ही घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र का है जहां चोरों ने एक पुलिसवाले के घर से ही लाखों के सामान पर हाथ साफ़ कर लिया है. 


बताया जाता है कि यह घर बिहार पुलिस में कार्यरत सुधीर कुमार सुमन, सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार सुमन और बीएसएफ जवान मुकेश कुमार मुकुल का है. इतना ही नहीं घर के आगे बिहार पुलिस का बोर्ड भी लगा है लेकिन फिर भी चोरों ने बेख़ौफ़ होकर घर में घुसकर चोरी की. 


सुधीर कुमार सुमन ने बताया कि पूरा परिवर एक श्राद्ध कर्म में शामिल होने पिछले चार दिनों से खड़गपुर गया हुआ था. पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद उन्होंने मामले की जानकरी मिली. जब वे घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और लगभग ढाई लाख रुपये के जेवरात और लगभग एक लाख रुपये कैश की चोरी चोरों ने कर ली थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.