ब्रेकिंग
अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां

बिहार : पुलिस ने लेडी डॉन को किया गिरफ्तार, गांव वालों को कट्टा भिड़ाकर धमका रही थी

SARAN : छपरा में पुलिस ने रिवॉल्वर रानी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देखा. जब उससे पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उसने सीधा रि

बिहार : पुलिस ने लेडी डॉन को किया गिरफ्तार, गांव वालों को कट्टा भिड़ाकर धमका रही थी
First Bihar
2 मिनट

SARAN : छपरा में पुलिस ने रिवॉल्वर रानी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध परिस्थिति में घूमते देखा. जब उससे पूछताछ करने की कोशिश की गई तो उसने सीधा रिवॉल्वर निकालकर लोगों को डराना धमकाना शुरू कर दिया. बाद में जब पुलिस को बुलाया गया तो उसके बाद से 1 कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है.  


मामला छपरा के खैरा थाना क्षेत्र के हरेराम टोला गांव का है. पुलिस के अनुसार, महिला बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के नगरनार गांव निवासी सुखदास प्रहलाद बघौल की 25 वर्षीय बेटी सुमित्रा है. पुलिस की पूछताछ में महिला बार-बार अपना बयान बदल रही थी. हालांकि, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि महिला बाइक छीनने का प्रयास कर रही थी. इस दौरान पकड़ी गई. 


सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि खैरा थाना अध्यक्ष द्वारा गिरफ्तार सुमित्रा के बताए गये छत्तीसगढ़ के पते पर जांच की गई है. उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है. वह नक्सली नहीं है. जांच में पता चला है कि उसकी शादी पहले हुई थी. पति ने उसे छोड़ दिया है. इसके बाद वह ट्रेन से छपरा पहुंची थी. जिसके बाद ग्रामीणों के साथ विवाद में उसे पकड़ा गया था. मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है. फिलहाल वह कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. जांच जारी है.