ब्रेकिंग
एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦RJD विधायक के ममेरे भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, यूनिवर्सिटी जाते वक्त बदमाशों ने रास्ते में बरसाईं गोलियां✦पटना में पूजा पंडालों पर अग्निशमन विभाग की सख्ती, 50 से अधिक की हुई जांच; खामियां दूर नहीं हुईं तो एक्शन तय

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद

Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान कई राउंड फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को घटनास्थल से 8 खोखे मिले हैं, जबकि आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क...

दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के दीनदयाल रोड स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में तीन बाइक से पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए. दुकानदार के मुताबिक, बदमाश करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण और 2 किलो चांदी के जेवर लेकर फरार हुए हैं. वारदात के दौरान बदमाशों ने बाजार में कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


दुकानदार को बंधक बनाकर दुकान में की लूट

बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर सवार होकर बदमाश मां पार्वती ज्वेलर्स पहुंचे थे. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने दुकानदार भावेश कुमार को अपने कब्जे में ले लिया और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी. इस दौरान बदमाशों ने उनके साथ गाली-गलौज भी की.


दुकानदार किसी तरह बदमाशों के चंगुल से निकलकर दुकान से बाहर आए और शोर मचाने लगे. इसके बाद दुकान के बाहर मौजूद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि बाहर चार बदमाश फायरिंग कर रहे थे, जबकि दुकान के अंदर मौजूद दो बदमाश आभूषण और नकदी समेटने में जुटे थे.


200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी ले गए

दुकानदार के अनुसार, अपराधियों ने दुकान में रखे सोने और चांदी के आभूषणों के अलावा नकदी भी लूट ली. लूटे गए सामान में करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण और 2 किलो चांदी के जेवर शामिल हैं. वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए.


घटनास्थल से मिले 8 खोखे

लूट और फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से 8 खोखे बरामद किए हैं. इसके बाद आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस स्थानीय लोगों और दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके.


व्यवसायियों में आक्रोश, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट और फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश है. घटना के विरोध में दुकानदारों और व्यवसायियों ने फुलवरिया बाजार में सड़क जाम कर दिया. लोगों ने बांस-बल्ले लगाकर सड़क को बाधित किया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.


व्यवसायियों का कहना है कि बाजार में दिन के समय इस तरह हथियारबंद बदमाशों का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. लोगों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतजाम करने की मांग की.


त्योहार के बीच लूट से बाजार में दहशत

नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर बाजार में इन दिनों खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है. ऐसे समय में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग की घटना से दुकानदारों के साथ आम लोगों में भी डर का माहौल है. वारदात के बाद बाजार के कई दुकानदारों में अपराधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है.


पुलिस ने शुरू की अपराधियों की तलाश

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में शामिल अपराधी किस रास्ते से आए थे और लूट के बाद किस दिशा में फरार हुए.


फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.


बेगूसराय से हरेराम दास की रिपोर्ट