ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पुलिस के हत्थे चढ़े 12 साइबर अपराधी, लोगों को लगा चुके हैं लाखों का चूना; प्रेग्नेंट महिलाओं को बनाते थे ठगी का शिकार

GIRIDIH: साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन माने जाने वाले झारखंड में साइबर गिरोहो का दायरा बढ़ता ही जा रहा है हालांकि पुलिस की तरफ से लगातार एक्शन भी लिया जा रहा है। ताजा मामला गिरिडी

पुलिस के हत्थे चढ़े 12 साइबर अपराधी, लोगों को लगा चुके हैं लाखों का चूना; प्रेग्नेंट महिलाओं को बनाते थे ठगी का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: साइबर अपराधियों के लिए सेफ जोन माने जाने वाले झारखंड में साइबर गिरोहो का दायरा बढ़ता ही जा रहा है हालांकि पुलिस की तरफ से लगातार एक्शन भी लिया जा रहा है। ताजा मामला गिरिडीह से सामने आया है जहां पुलिस ने अभियान चलाकर 12 साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी कितने ही लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं।


गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली कि अहिल्यापुर, गांडेय और बेंगाबाद थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी सक्रिय हुए हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया। एसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने 12 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से ठगी के दो लाख 19 हजार रुपयों के अलावा 19 मोबाइस फोन, 33 सिमकार्ड समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी गर्भवती महिलाओं को फोन कर उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देते थे। जो महिलाएं इनके झांसे में आ जाती थीं उनसे बैंक के फर्जी अधिकारी बनकर एक ऐप इंस्टॉल कराते थे और उस ऐप के माध्यम से लाखों का चूना लगाते थे। गिरफ्त में आए साइबर अपराधियों का डाटा उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से साठगांठ होता है जो पैसे लेकर लोगों का डाटा साइबर अपराधियों से शेयर करते हैं।