ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा शराब माफिया, हरियाणा से बिहार भेजता था दारू की खेप

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार में शराब की तस्करी करने वाले बड़े शराब माफिया हैप्पी सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार कर किया है। रोहतास पुलि

पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा शराब माफिया, हरियाणा से बिहार भेजता था दारू की खेप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार में शराब की तस्करी करने वाले बड़े शराब माफिया हैप्पी सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार कर किया है। रोहतास पुलिस को पिछले दो सालों से हैप्पी की तलाश थी।


रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि विशेष पुलिस बल बिहार में शराब सप्लाई करने वाले गिरोह के पड़ताल के लिए देश के अलग-अलग चार राज्यों में अपनी दबिश बनाई है। जिसके तहत 37 थाना क्षेत्रों में जाकर कांडों की छानबीन की गई। इस सिलसिले में 7 लोगों के खिलाफ कुर्की जब्ती की भी करवाई की जा रही है। 


पुलिस ने इसी कड़ी में हरियाणा के महेंद्रगढ़ के रहने वाला शराब तस्करी के मास्टरमाइंड हैप्पी सिंह को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2021 के 18 जून को मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 4800 लीटर अंग्रेजी शराब मिले थे। पुलिस मामले में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उसी मामले में हैप्पी सिंह की तलाश थी। इसकी गिरफ्तारी से शराब तस्करी का अंतरराज्यीय कनेक्शन का खुलासा होगा। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता