ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात राकेश राय, पुलिस को दर्जनों मामले में थी तलाश

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर बिहार के आतंक सरोज राय के भाई राकेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. राकेश राय को पुलिस ने कटिहार से गिरफ्तार किया है. राकेश राय प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर बिहार के आतंक सरोज राय के भाई राकेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. राकेश राय को पुलिस ने कटिहार से गिरफ्तार किया है. राकेश राय पर AK 56 से सड़क निर्माण कर रही कंपनी के मुंशी की हत्या करने का आरोप है. राकेश ने अपने भाई सरोज राय के साथ मिलकर निर्माण कंपनी के मुंशी की सीतामढ़ी के महिन्दवारा थाना क्षेत्र में हत्या कर दी थी. राकेश राय सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर के बतरौली का रहने वाला है. उसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी व अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज है. आपको बता दें सरोज राय को सीतामढ़ी पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में पूर्णिया से गिरफ्तार किया था. सीतामढ़ी जिले में इसके गैंग का खासा प्रभाव था. रुन्नीसैदपुर में निर्माण कंपनी के मुंशी की हत्या के बाद सीतामढ़ी पुलिस ने सरोज के करीबी संजय राय के ठिकाने पर छापेमारी की थी, जिसमें एके 56 राइफल बरामद हुई थी. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता