ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

पोखर से मिली महिला और बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने हत्या की जतायी आशंका

SAHARSA: सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड के किशनपुर स्थित पोखर में अज्ञात महिला व बच्ची की लाश मिलने के साथ ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़

पोखर से मिली महिला और बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने हत्या की जतायी आशंका
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड के किशनपुर स्थित पोखर में अज्ञात महिला व बच्ची की लाश मिलने के साथ ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पोखर से मिले दोनों शव की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


पोखर से मिली महिला और बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने हत्या की जतायी आशंका


दरअसल पूरा मामला पतरघट ओपी क्षेत्र के किशनपुर पंचायत का है जहां ठाकुरबाड़ी पोखर में बुधवार को दोपहर बाद पानी के जलकुंभी में एक बच्ची सहित एक महिला की शव नदी में तैरता मिला। स्थानीय लोगों की माने तो बुधवार को दोपहर बाद मवेशी का चारा लाने गये लोगों की नजर महिला और बच्ची की लाश पर पड़ी। शव पानी के ऊपर जलकुंभी के बीच फंसा हुआ था। 


पोखर से मिली महिला और बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने हत्या की जतायी आशंका


शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई। शव को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पतरघट ओपी पुलिस एवं अंचलाधिकारी को दी।


पोखर से मिली महिला और बच्ची की लाश, ग्रामीणों ने हत्या की जतायी आशंका


शव मिलने की जानकारी मिलते ही सीओ सुक्रान्त राहुल, सीआई अनिल  मिश्र सहित सहायक पुलिस निरीक्षक अम्बिका शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब स्थानीय लोगों के मदद से शव बाहर निकाला गया। स्थानीय लोग शव को देख हत्या कर शव को छिपाने की बात कर रहे हैं। शव को देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला  हत्या का प्रतीत होता है। हालांकि अबतक शव की पहचान नहीं हो पाई है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। पतरघट ओपी प्रभारी ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम  के लिये भेजा गया है। लाश की पहचान होने और परिजनों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।


रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj

FirstBihar संवाददाता