ब्रेकिंग
RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान✦RCD के भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के बैंक लॉकर में मिला एक किलो से अधिक सोना, विजिलेंस ने एक CO के लॉकर को भी खंगाला✦बेटी की शादी के बाद मीडिया के सामने आए अनंत सिंह, सरेंडर से लेकर अगला प्लान तक बताया; नीतीश कुमार को लेकर कही अहम बात✦मिड डे मील योजना में बड़ा बदलाव: इस दिन से बंद होंगी आउटसोर्सिंग एजेंसियों की सेवाएं, हजारों कर्मियों पर सीधा असर✦EOU का बड़ा प्रहार, भगत यादव अपनी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के साथ गिरफ्तार, 76 लाख कैश ,जमीन के 106 डीड बरामद...✦नियम में संशोधन से छूटे 3 हजार लोग वापस जेल जाएंगे या सिर्फ मैं? आनंद मोहन ने उठाए सवाल, शुरू करेंगे बड़ा अभियान

फुलवारीशरीफ में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला: SIT की जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं, आत्महत्या की ओर इशारा

Patna Crime News: फुलवारीशरीफ छात्रा मौत मामले में SIT जांच में हत्या के साक्ष्य नहीं मिले हैं. पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है और कारणों की जांच जारी है.

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Crime News: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट में 12 फरवरी 2026 को एक कोचिंग छात्रा की छत से गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस जांच अब अहम निष्कर्षों तक पहुंचती दिख रही है। शुरुआत में परिजनों द्वारा कुछ लोगों पर संदेह जताए जाने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू की थी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से हर पहलू की वैज्ञानिक जांच कराई। हालांकि, जांच के दौरान हत्या से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आए।


AIIMS पटना के मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में भी किसी प्रकार के यौन शोषण की पुष्टि नहीं हुई। रिपोर्ट में बताया गया कि छात्रा की मौत के मामले में जो साक्ष्य पाए गए हैं, वह ऊंचाई से गिरने के जैसे हैं।इसके बाद एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का सीन रिक्रिएशन कराया गया, जिसमें घटना सामान्य कूद की स्थिति से मेल खाती पाई गई। वहीं, जिन लोगों पर संदेह जताया गया था, उनका CFSL नई दिल्ली में पॉलीग्राफ टेस्ट भी कराया गया, जिसमें उनकी संलिप्तता के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले।


इन सभी वैज्ञानिक तथ्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का मानना है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। हालांकि, छात्रा के इस कदम के पीछे की वजहों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस दिशा में जांच जारी रखे हुए है। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानुप्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता