ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

पेड़ से लटकती मिली युवक की डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में प्रयागवारी से शिवदासपुर जाने वाली सड़क पर बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे

पेड़ से लटकती मिली युवक की डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में प्रयागवारी से शिवदासपुर जाने वाली सड़क पर बबूल के पेड़ पर लटकता हुआ शव मिला. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं.


शव की दशा व घटना स्थल से मिले संकेत के आधार पर प्रथमदृष्या से पुलिस इसे हत्या मान रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. घटना से जुड़े हर तथ्य खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ठहरी हुई है. युवक की इस कदर मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.


इधर मृतक की पहचान शिवहर जिले के मीनापुर थाना अन्तर्गत लदौर गांव निवासी स्वर्गीय सतीश ठाकुर के पुत्र रामु ठाकुर के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है. मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARAMA

FirstBihar संवाददाता