ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

पटना : व्यवसायी के बंद घर से 10 लाख कैश सहित 19 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर

PATNA : राजधानी पटना से खबर है जहां चोरों ने एक व्यवसायी के बंद घर से चोरों ने एक लाइसेंस रिवाल्वर लगभग साढ़े दस लाख रुपए नगद समेत 19 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. बताया जा रहा है 19

पटना :  व्यवसायी के बंद घर से 10 लाख कैश सहित 19 लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से खबर है जहां चोरों ने एक व्यवसायी के बंद घर से चोरों ने एक लाइसेंस रिवाल्वर लगभग साढ़े दस लाख रुपए नगद समेत 19 लाख के जेवरात की चोरी कर ली. बताया जा रहा है 19 जनवरी को व्यवसायी सपरिवार पटना अपने  साढू के बच्ची के शादी में  गए हुए थे. चोरी का पता 26 जनवरी की सुबह नौ बजे का पता चला.


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना के फतुहा नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर गांव निवासी जय भगवान प्रसाद जो एक बड़े व्यवसाई हैं. उनका मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर का शोरूम भी है और प्रॉपर्टी डीलर भी हैं. वे पिछले 19 जनवरी को सपरिवार एक रिश्तेदार की शादी में शिरकत करने चल गए थे. 26 जनवरी की सुबह नौ बजे जब वे अपने मकान पर पहुंचे तो मकान के गेट के ताला खोल कर अंदर घुसे तो देखा कि अंदर के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है. घर के सभी सामान बिखरे पड़े हुए हैं.


जांच के क्रम में पता चला कि अज्ञात चोर घर के पीछे बाउंड्री के दीवार के सहारे छत पर चढ़ दरवाजे को तोड़कर सीढ़ी के सहारे घर में घुस गए. इसके बाद गोदरेज में रखे लाइसेंसी रिवाल्वर, जमीन बेचकर रखें 10:30 लाख रुपये और पत्नी और बच्ची का लगभग नौ लाख का जेवर और सभी परिवार का आधार कार्ड, पैनकार्ड, चेक बुक और पासबुक गायब है. वह इसकी सूचना तत्काल नदी थाना को दी. 


सूचना मिलते ही नदी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद दल बल के साथ उनके घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पीड़ित जय भगवान की पत्नी रेखा देवी और उनके भाई श्री भगवान प्रसाद ने बताया कि यह चोरी की घटना 19 जनवरी और 25 जनवरी के बीच हुई होगी. नदी थाना अध्यक्ष ने पूरे घटनास्थल का मुआयना करने के बाद वरीय अधिकारियों की इस घटना की जानकारी दी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता