ब्रेकिंग
Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar News: भागलपुर में सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला दारोगा का शव, हाल ही में जमादार से बने थे सब इंस्पेक्टर; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप✦मंत्री जी का PA वसूली के खेल में धराया..! ऊपर से फऱमान आने के बाद ‘माननीय’ ने हटाने को लेकर भेजा पत्र...✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार विधान परिषद चुनाव में शिक्षकों ने दिखाया दम, ग्रेजुएट सीटों पर भी जमकर हुई वोटिंग; जानिए कहां कितनी पड़ी वोट✦Bihar News: : कुख्यात मानव तस्कर मंगरू खलिफा पर ADG का बड़ा एक्शन! SP को FIR दर्ज कर स्पीडी ट्रायल कराने का आदेश, जानें पूरा मामला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं

पटना पुलिस का नया कारनामा! आरोपी की जगह पीड़ित को ही कर लिया अरेस्ट, रातभर थाने में बिठाए रखा

PATNA: बिहार पुलिस अपनी करतूतों के कारण आए दिन चर्चा में रहती है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपी की जगह पीड़ित को ही अरेस्ट कर लिया और रातभर थाने में

पटना पुलिस का नया कारनामा! आरोपी की जगह पीड़ित को ही कर लिया अरेस्ट, रातभर थाने में बिठाए रखा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस अपनी करतूतों के कारण आए दिन चर्चा में रहती है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पुलिस ने आरोपी की जगह पीड़ित को ही अरेस्ट कर लिया और रातभर थाने में बिठाए रखा। मामला बिहटा थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव का है।


दरअसल, बिहटा थाना क्षेत्र के यमुनापुर गांव में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पीड़ित को ही अरेस्ट कर थाने ले गई। आरोपियों ने पीड़ित रोहित कुमार को जानवरों की तरह हाथ पैर बांधकर घंटों बंधक बनाए रखा लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस रोहित को ही उठाकर थाने ले गई।


पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पीड़ित को थाने में बैठाए रखा और जब मामले ने तूल पकड़ा तो लीपापोती में लग गई। आनन-फानन में पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करने की बात कह रही है। बता दें कि युवक के साथ हुई बर्बरता का वीडियो जब वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लड़के को रस्सी से बांधकर रखा गया है और उसकी पिटाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता