ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार में सुरक्षित कौन? पटना में SP आवास पर तैनात BMP जवान से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम लोगों के साथ साथ अब वह पुलिस के जवानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पटना एस

बिहार में सुरक्षित कौन? पटना में SP आवास पर तैनात BMP जवान से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने की मारपीट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम लोगों के साथ साथ अब वह पुलिस के जवानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पटना एसपी के आवास पर तैनात बीएमपी जवान के साथ बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बिहार में कौन सुरक्षित है?


जानकारी के मुताबिक, बीएमपी जवान समीर कुमार की तैनाती एसपी आवास पर है। बीते दो अगस्त की सुबह समीर ड्यूटी पर जाने के लिए अपने कमरे से निकला था। जैसे ही वह सचिवालय स्थित सिंचाई भवन के गेट के पास पहुंचा वहां पहले से मौजूद कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे।


समीर ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल छीन लिया। दोनों बदमाश बाइक पर सवार थे। समीर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गए। पीड़ित बीएमपी जवान ने सचिवालय थाना में केस दर्ज करा दिया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।