ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना में अपराधी बेलगाम: घर पर चढ़कर मांगी 20 लाख की रंगदारी, जमीन कारोबारी को जान से मारने की दी धमकी

PATNA CITY: पटनासिटी के खाजेकला थानाक्षेत्र के चौधरी गली निवासी जमीन कारोबारी से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। जमीन कारोबारी संजय प्रकाश ने खाजेकला

पटना में अपराधी बेलगाम: घर पर चढ़कर मांगी 20 लाख की रंगदारी, जमीन कारोबारी को जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटनासिटी के खाजेकला थानाक्षेत्र के चौधरी गली निवासी जमीन कारोबारी से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। जमीन कारोबारी संजय प्रकाश ने खाजेकला थाने में अपराधी अनिल कुमार के खिलाफ घर पर चढ़कर 20 लाख रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया है। 


पीड़ित जमीन कारोबारी ने पुलिस को CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया है। जिसमें घर आए दस की संख्या में अपराधी नजर आ रहे हैं। जो घर पर चढ़ कर पिस्टल लहराते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित जमीन कारोबारी के लिखित शिकायत के बाद अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।


 पीड़ित जमीन कारोबारी ने बताया कि अनिल कुमार अपराधी किस्म का व्यक्ति है. उसने कई लोगों से रंगदारी वसूला है। अब मुझसे रंगदारी मांग रहा है। अपने गुर्गों के साथ वो घर पर आया था और कहा कि तीन दिन के भीतर 20 लाख रुपए बतौर रंगदारी दो नहीं तो जान से हाथ धो दोगे। 


अनिल ने इस दौरान जान से मारने की धमकी जमीन कारोबारी को दी। धमकी मिलने के बाद जमीन कारोबारी संजय प्रकाश का पूरा परिवार काफी दहशत में है और किसी अनहोनी की घटना से घबराए हुए हैं। पीड़ित जमीन कारोबारी ने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा की मांग की है। साथ ही अपराधियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता