ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

NEET पेपर लीक केस: दूसरे दिन भी बेऊर जेल पहुंची CBI की टीम, आरोपियों से कर रही पूछताछ

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक्शन में है। आज दूसरे दिन भी सीबीआई की टीम पटना के बेऊर जेल पहुंची है और पेपर लीक केस में अरेस्ट आरोपियों से पूछताछ कर रही है

NEET पेपर लीक केस: दूसरे दिन भी बेऊर जेल पहुंची CBI की टीम, आरोपियों से कर रही पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम एक्शन में है। आज दूसरे दिन भी सीबीआई की टीम पटना के बेऊर जेल पहुंची है और पेपर लीक केस में अरेस्ट आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को भी सीबीआई की टीम ने बेऊर जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की थी। सीबीआई को कोर्ट से कुल पांच आरोपियों की रिमांड मिली है।


दरअसल, नीट पेपर लीक कांड की जांच का जिम्मा मिलने के बाद पटना पहुंची सीबीआई की टीम आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ हो रही है। पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के खास चिंटू और मुकेश को सीबीआई पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। कोर्ट से तीन और आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है।


सीबीआई की टीम हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन से पूछताछ कर रही है। सीबीआई की टीम तीनों को शुक्रवार को हजारीबाग से गिरफ्तार करने के बाद पटना लेकर पहुंची थी, जहां कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन की रिमांड सीबीआई को मिली है। 


पेपर लीक के दो आरोपी मनीष और आशुतोष भी रिमांड पर हैं। पांच दिनों तक रिमांड पर लिए गए सभी सात आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। कुल 13 आरोपी बेऊर जेल में बंद हैं जिसमें 6 माफिया, चार अभ्यर्थी और तीन अभिभावक हैं। इन सभी से सीबीआई की टीम बारी-बारी से पूछताछ करेगी।