ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

NEET पेपर लीक केस: आज भी बेउर जेल में आरोपियों से पूछताछ करेगी CBI की टीम, होंगे नए खुलासे

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आज तीसरे दिन भी सीबीआई की टीम पटना के बेउर जेल में बंद पेपर लीक कांड के आरोपियों से पूछताछ करेगी

NEET पेपर लीक केस: आज भी बेउर जेल में आरोपियों से पूछताछ करेगी CBI की टीम, होंगे नए खुलासे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: नीट पेपर लीक कांड की जांच कर रही सीबीआई लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आज तीसरे दिन भी सीबीआई की टीम पटना के बेउर जेल में बंद पेपर लीक कांड के आरोपियों से पूछताछ करेगी। कोर्ट से आरोपियों की रिमांड मिलने के बाद पिछले दो दिनों से सीबीआई की टीम आरोपियों से अलग अलग पूछताछ कर रही है। पेपर लीक कांड के 13 आरोपी बेउर जेल में बंद हैं।


दरअसल, नीट पेपर लीक कांड की जांच का जिम्मा मिलने के बाद पटना पहुंची सीबीआई की टीम आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के खास चिंटू और मुकेश को सीबीआई पहले ही रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद तीन और आरोपियों से भी पूछताछ चल रही है।


रविवार को भी सीबीआई की टीम ने बेऊर जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की थी। सीबीआई को कोर्ट से कुल सात आरोपियों की रिमांड मिली है। सीबीआई की टीम हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम और पत्रकार जमालुद्दीन से पूछताछ कर रही है। 


सीबीआई की टीम तीनों को शुक्रवार को हजारीबाग से गिरफ्तार करने के बाद पटना लेकर पहुंची थी, जहां कोर्ट में पेशी के बाद पांच दिन की रिमांड सीबीआई को मिली है। पेपर लीक के दो आरोपी मनीष और आशुतोष भी रिमांड पर हैं। पांच दिनों तक रिमांड पर लिए गए सभी सात आरोपियों से सीबीआई की टीम पूछताछ करेगी। कुल 13 आरोपी बेऊर जेल में बंद हैं।