ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

अब डीएलएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग, पटना में दूसरे की जगह एग्जाम देते 9 पकड़े गए

PATNA : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के बाद अब डीएलएड की परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग का खेल सामने आया है। डीएलएड की परीक्षा में दूसरे के बदले एग्जाम देने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिर

अब डीएलएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग, पटना में दूसरे की जगह एग्जाम देते 9 पकड़े गए
Editor
3 मिनट

PATNA : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के बाद अब डीएलएड की परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग का खेल सामने आया है। डीएलएड की परीक्षा में दूसरे के बदले एग्जाम देने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पटना के कंकड़बाग थाना इलाके से सामने आया है जहां डीएलएड परीक्षा में दूसरे के बदले बैठी 4 महिलाओं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस ने जिन महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है वह सभी स्कॉलर हैं और दूसरे की जगह खुद परीक्षा में शामिल हो रहे थे। इन सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। कंकड़बाग के थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के मुताबिक डीएलएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। थानेदार ने कहा है कि इसके अलावा उन अभ्यर्थियों पर भी केस दर्ज किया गया है जिनकी जगह यह परीक्षा में शामिल हुए थे। पुलिस ने जिन स्कॉलर्स को गिरफ्तार किया है वह मधेपुरा, नालंदा, सुपौल और मधुबनी जिला के रहने वाले हैं। इन लोगों से जब पूछताछ की गई तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इन सबके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं और उसके कॉल डिटेल की पड़ताल की जा रही है। 


दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च विद्यालय में डीएलएड परीक्षा के दौरान कोई फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने यहां चेकिंग की और इस दौरान 9 सॉल्वर पकड़े गए। डीएलएड जैसी परीक्षा में सॉल्वर को पकड़ा जाना अपने आप में चौंकाने वाली बात है। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला है कि 25 से 40 हजार देकर इन्हें दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए तैयार किया जाता था। रघुनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का फोटो और साइन मिलाने के दौरान इन लोगों पर शक हुआ था। पहली पाली में 2 और दूसरी पाली की परीक्षा में 7 सॉल्वर पकड़े गए।