ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशे का चलन बढ़ा! राजधानी पटना में गांजा के कारोबार का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में सरगना

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद दूसरे नशों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नशे के आदि लोग अब दूसरे नशीले पदार्थों की ओर रूख कर रहे हैं। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों से

बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशे का चलन बढ़ा! राजधानी पटना में गांजा के कारोबार का खुलासा, पुलिस की गिरफ्त में सरगना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद दूसरे नशों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नशे के आदि लोग अब दूसरे नशीले पदार्थों की ओर रूख कर रहे हैं। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों से बड़े पैमाने पर शराब के साथ साथ गांजा और ड्रग्स की खेप पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने नशे के कारोबार का खुलासा किया है। पटना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से गांजा का बड़ी खेप को जब्त किया है।


पटना ईस्ट के एसपी संदीप सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ किलो गांजा को बरामद किया गया है। गिरोह का सरगना असम से गांजा की खेप मंगाकर बिहार में खपाने का काम करता था। राजधानी पटना में गिरोह का सरगना लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार के सरगना श्रीकांत के गिरफ्तार किया है। श्रीकांत पहले मेहंदीगंज में रहता था लेकिन फिलहाल रामकृष्णा नगर में उसने अपना ठिकाना बना रखा था।


एसपी ने बताया कि सरगना श्रीकांत का संपर्क हाजीपुर तक गिरोह काम कर रहा था। इससे पहले एनडीपीएस के केस में श्रीकांत जेल जा चुका है। पटना में सप्लाई करने के लिए वह गांजा की खेप लेकर आया था। पटना के  रामकृष्ण नगर, पत्रकार नगर, अगमकुआ और पटना के पॉश इलाके में वह गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगाला रही है और हाजीपुर से लेकर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कर रही है।