ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

25 लाख का कोडीन युक्त कफ सिरप पटना से बरामद, रामकृष्णा नगर में रेड के दौरान 135 कार्टन जब्त, धंधेबाज फरार

PATNA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। शराब नहीं मिलने के कारण लोग इसकी जगह तरह-तरह का नशा करने लगे हैं। कोई स्मैक पी रहा है तो कोई गांजा

25 लाख का कोडीन युक्त कफ सिरप पटना से बरामद, रामकृष्णा नगर में रेड के दौरान 135 कार्टन जब्त, धंधेबाज फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। शराब नहीं मिलने के कारण लोग इसकी जगह तरह-तरह का नशा करने लगे हैं। कोई स्मैक पी रहा है तो कोई गांजा,अफीम, कफ सिरप सहित कई तरह का नशा कर रहा है और आए दिन पकड़ा भी जा रहा है। राजधानी पटना में मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 लाख रूपये का कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। 


मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि पटना के  मेडिकल शॉप में नशे का कारोबार चल रहा है। कोडीन युक्त कफ सिरप को लोग नशे के रूप में सेवन करते हैं। चोरी छिपे मेडिकल शॉप पर इसकी बिक्री होती है। इसी सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर वार्ड संख्या 56 में पहुंची जहां एक गोदाम में छापेमारी की गयी। 


रेड के दौरान गोदाम से 135 कार्टन कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया। 135 कार्टन में बंद कोडीन युक्त कफ सिरप की जब काउंटिंग की गयी तब 14 हजार 670 बोतल कफ सिरप को जब्त किया गया। इतनी बड़ी खेप को देख अधिकारी भी हैरान रह गये। मद्य निषेध विभाग की इस कार्रवाई से दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। 


वही छापेमारी की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। सहायक आयुक्त ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगे भी छापमारी जारी रहेगी। कोडीन युक्त कफ सिरप की बिक्री प्रतिबंधित है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जो कोई भी कानून के दायरे से बाहर निकलकर काम करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। 25 लाख का कोडीन युक्त कफ सिरप पटना से बरामद, रामकृष्णा नगर में रेड के दौरान 135 कार्टन जब्त, धंधेबाज फरार

25 लाख का कोडीन युक्त कफ सिरप पटना से बरामद, रामकृष्णा नगर में रेड के दौरान 135 कार्टन जब्त, धंधेबाज फरार