ब्रेकिंग
खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामखुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग से ठगी, सोने की अंगूठी लेकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात की तस्वीरपटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

आरोपी को पकड़ने गई पटना पुलिस की टीम पर हमला, ग्रामीणों के हमले में थानेदार घायल

Bihar Crime News: पटना के नौबतपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के समनपुरा गांव में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार घायल हो गए। घटना गुरुवार रात की है, जब पुलिस एक आरोपी को पकड़कर वापस लौट रही थी।


जानकारी के अनुसार, बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार समनपुरा गांव से सन्नी नामक आरोपी को गिरफ्तार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा और करीब दो दर्जन लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल थाना प्रभारी किसी तरह वहां से निकलकर नौबतपुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।


मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुराग उर्फ सन्नी और विजेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वहीं, 6 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का केस दर्ज किया गया है।


पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में बिहटा पुलिस ने एक कार से पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए थे। इसी मामले में आरोपी सन्नी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी समनपुरा गांव पहुंचे थे। घायल थाना प्रभारी का इलाज कराने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता