ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

पटना में शराबी पिता ने की बेटी की हत्या, ढाई साल की मासूम को पटक-पटक कर मार डाला

PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल एक सनकी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ढाई साल क

पटना में शराबी पिता ने की बेटी की हत्या, ढाई साल की मासूम को पटक-पटक कर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल एक सनकी पिता ने अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ढाई साल की बेटी को उसने पटक-पटक कर मार डाला. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां लोहानीपुर स्थित भूषण गली में रहने वाले एक पिता ने अपनी मासूम बेटी की हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची की उम्र ढाई साल बताई जा रही है. इस निर्मम घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता धर्मेंद्र शराब के नशे में था. जब वह शराब पीकर आया तो उसने बच्ची की पिटाई शुरू कर दी और जमीन पर पटक-पटक कर उसने अपनी ही मासूम बच्ची की जान ले ली.


बच्ची की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी पिता धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के ऊपर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता