ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

मेला घूमने पटना गए युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक दशहरा का मेला घूमने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दिन

मेला घूमने पटना गए युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो दिनों से लापता युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक दशहरा का मेला घूमने घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद शेरपुर में गंगा किनारे से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के मौला गांव निवासी आकाश मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आकाश विजयादशमी के दिन घर में यह बोलकर निकला था कि वह मेला घूमने जा रहा है। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब आकाश वापस घर नहीं लौटा तो परिजन अनहोनी की आशंका से सहम गए और संभावित जगहों पर उसकी तलाश शुरू की।


काफी खोजबीन के बाद भी जब आकाश का पता नहीं चला पाया तो परिजनों ने मनेर थाना में आकाश की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इसी बीच गुरूवार की घर वालों को सूचना मिली कि किसी लड़के का शव शेरपुर गंगा किनारे मिला हैं। जिसके बाद घर के लोग वहां पहुंचे तो आकाश का शव देखकर उनके होश उड़ गए। परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता