ब्रेकिंग
CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦साड़ी पहनकर AK-47 चलाने वाली IPS अंकिता शर्मा कौन हैं? पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया खतरनाक✦पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...' ✦Aadhaar Card Download: जेब में नहीं है आधार तो भी नहीं होगी परेशानी, मोबाइल से ऐसे डाउनलोड करें e-Aadhaar✦Rajgir Mahotsav 2026 : राजगीर महोत्सव में लगेगा मनोरंजन का तड़का! बॉलीवुड नाइट, सूफी संगीत और तांगा दौड़ से गुलजार होंगी शामें

पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...'

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की नई इंस्टाग्राम स्टोरी ने फिर चर्चाओं को हवा दे दी है। ज्योति ने लिखा- ‘जिस भाषा में तुम किसी को तोड़ते हो, उसी भाषा में जवाब मिले तो बुरा मत मानना।’ उनकी पोस्ट को पवन-अक्षरा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

पवन सिंह-अक्षरा सिंह के बीच बढ़ी नजदीकी तो ज्योति सिंह ने फिर कसा तंज? लिखा- ‘मर्यादा दोनों तरफ से निभाई जाती है, संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ...'
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पहले नवरात्र के दौरान एक कार्यक्रम में उन्होंने अभिनेत्री अक्षरा सिंह से माफी मांगी। इसके बाद एक रियलिटी शो में उन्होंने प्यार और अपनी भावनाओं को लेकर बात की। अब इसी बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह की एक नई इंस्टाग्राम स्टोरी ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं को फिर हवा दे दी है।

ज्योति सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जिस भाषा में तुम किसी को तोड़ते हो, उसी भाषा में जवाब मिले तो बुरा मत मानना। मर्यादा, एकतरफा नियम नहीं, दोनों तरफ से निभाई जाती है। संस्कार का बोझ सिर्फ हमें मत सिखाओ, सामने वाले को भी मर्यादा में रहना सिखाओ।”

ज्योति की इस पोस्ट में उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। हालांकि, पवन सिंह के साथ उनके रिश्ते में लंबे समय से चल रहे विवाद को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को पवन सिंह से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ज्योति ने यह पोस्ट किसके लिए और किस संदर्भ में की है।

‘अच्छा पति मिले, तब ही मांग लाल करना’

ज्योति सिंह की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में ज्योति अपनी बहन जूही सिंह और दोस्तों के साथ सिंदूर खेला करती नजर आई थीं। वीडियो में ज्योति की एक सहेली उनकी बहन की मांग सिंदूर से भरने की बात कहती है। इस पर ज्योति कहती हैं कि “जब अच्छा पति मिले, तब ही मांग लाल करना।”

इसके बाद उनकी दोस्त मजाक में कहती है कि पति ऐसा न हो जो ‘थूककर चाटने वाला’ हो। इस बात पर ज्योति हंसने लगती हैं। बातचीत के दौरान ज्योति इस बात पर जोर देती नजर आती हैं कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए जो महिला के स्वाभिमान और सम्मान को बनाए रखे। हालांकि वीडियो में ज्योति ने पवन सिंह का नाम नहीं लिया था, लेकिन उनके वैवाहिक विवाद की पृष्ठभूमि में इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी

ज्योति की पोस्ट से पहले पवन सिंह भी अक्षरा सिंह को लेकर दिए अपने बयान के कारण चर्चा में थे। मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से उनके बारे में भावुक अंदाज में बात की थी। पवन ने कहा था कि अक्षरा सिंह उनका ‘बाबू’ और ‘बच्चा’ हैं। उन्होंने अक्षरा के माता-पिता को भी सम्मान देते हुए कहा कि उन्होंने सॉरी बोल दिया है।

इसके बाद पवन सिंह ने दर्शकों से पूछा कि कौन चाहता है कि वह और अक्षरा सिंह दोबारा साथ नजर आएं। दर्शकों ने तालियों और हाथ उठाकर इसका जवाब दिया। पवन ने भी संकेत दिया कि आने वाले समय में दोनों की जोड़ी फिर साथ दिखाई दे सकती है। इसी पूरे घटनाक्रम के बीच ज्योति सिंह की नई इंस्टाग्राम स्टोरी सामने आई है, जिसके बाद पवन सिंह की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

पवन-ज्योति के रिश्ते में लंबे समय से विवाद

पवन सिंह और ज्योति सिंह ने 6 मार्च 2018 को शादी की थी। यह पवन सिंह की दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी नीलम सिंह से हुई थी। नीलम की शादी के करीब एक साल बाद मौत हो गई थी। ज्योति और पवन की शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आने लगी थीं। अप्रैल 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने पवन सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया था।

इसके बाद पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। दोनों के बीच विवाद के बावजूद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए प्रचार किया था। उस समय दोनों के बीच सुलह की चर्चाएं भी चली थीं। हालांकि, चुनाव के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर अलगाव की खबरें सामने आने लगीं।

10 करोड़ रुपये एलिमनी की मांग का भी दावा

ज्योति सिंह की ओर से तलाक मामले में 10 करोड़ रुपये एलिमनी और मकान की मांग किए जाने की बात भी सामने आ चुकी है। उनके वकील के हवाले से बताया गया था कि अगर पवन सिंह उन्हें साथ नहीं रखना चाहते तो गुजारा भत्ता के तौर पर 10 करोड़ रुपये और एक मकान दिया जाए।

अब ज्योति की नई पोस्ट ने पुराने विवाद को फिर चर्चा में ला दिया है। खास बात यह है कि इस बार भी ज्योति ने सीधे तौर पर पवन सिंह का नाम नहीं लिया है। ऐसे में उनकी पोस्ट का वास्तविक संदर्भ क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन पवन सिंह-अक्षरा सिंह को लेकर हालिया घटनाक्रम और ज्योति के पुराने बयानों के बीच सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। फिलहाल ज्योति की इस पोस्ट ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर पवन सिंह और उनके वैवाहिक रिश्ते को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।