ब्रेकिंग
Bihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरBihar News : 'पहले बेरहमी से पीटा, फिर घोंट दी सांस'... ईओ विमल कुमार हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले रोंगटे खड़े कर देने वाले राजबिहार में आंगनवाड़ी व्यवस्था में बड़ा बदलाव! अब सूखा राशन नहीं, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा न्यूट्री प्रीमिक्स आहारBihar News : अब हर गांव में मिलेगा जीविका दीदियों का बाजार! बिहार में 203 हाट बनाने की तैयारी, सुधा मॉडल पर सरकार का बड़ा फैसलाBihar weather: बिहार में बारिश का रेडार एक्टिव! 10 जिलों पर खतरे की घंटी, 2 में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके जिले का हालनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर

पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। पटना के भागवत नगर इलाके में धीरज अलंकार ज्वेलर्स को अपराधि

पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। पटना के भागवत नगर इलाके में धीरज अलंकार ज्वेलर्स को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया है।


अगमकुआं थाना इलाके में हुई इस लूट की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई है। घटना के बारे में पहली जानकारी जो सामने निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक दो अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के दौरान फायरिंग भी की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। इस वक्त अपराधियों के बारे में तफ्तीश की जा रही है। आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर स्थित धीरज अलंकार ज्वेलर दुकान में बाइक सवार तीन बदमाश आए और पिस्टल की नोक पर लूटपाट की। इस दौरान दुकानदार ने जब विरोध किया तब बदमाश भिड़ गये और एक राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि कि इस दौरान दुकानदार बाल बाल बच गये। दुकानदार के शोर मचाने और फायरिंग की आवाज से आस-पास के लोग जुटने लगे। 


लोगों को देख अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। लूटेरे चांदी और सोने के आभूषण समेत लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ही अपराधियों की शिनाख्त की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना


पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना


पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना


पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना


पटना में लूट की वारदात, हथियार से लैश अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता