ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना में बिगड़ी लॉ एंड आर्डर की स्थिति, लॉकडाउन में अपराधियों ने एक लड़के को मारी गोली

PATNA : बिहार एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है. वहीं, दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. लॉक डाउन में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार एक तरफ कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है. वहीं, दूसरी ओर अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. लॉक डाउन में भी आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. पटना सिटी इलाके में देर शाम अपराधियों ने एक युएव्क को गोली मार दी है.


वारदात राजधानी के पटना सिटी इलाके की है. जहां खाजेकलां थाना इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. नून की चौराहे के पास अपराधियों ने एक लड़के को गोली मार दी है. पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना इलाके से कोरोना अपोजिटिव मामला सामने आने के बाद उस इलाके को सील कर दिया गया है. सीलिंग के आसपास के एरिया में इतनी बड़ी वारदात हो जाने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं.


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फ़ौरन मौके पर पहुंची है. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक की पहचान शनि कुमार के रूप में की गई है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें