ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पटना में जीजा को पसंद आ गई साली, एक लाख रुपये सुपारी देकर गर्भवती पत्नी को मरवा दिया

PATNA : राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. इस सनसनीखेज घटना ने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, साली पर दिल आने के कारण एक निर्दयी पति ने अपनी गर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. इस सनसनीखेज घटना ने सबको अंदर से झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, साली पर दिल आने के कारण एक निर्दयी पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की करा दी. पति के इस खरनाक प्लान को जानकार हर किसी की रूह कांप जाएगी.


वारदात पटना जिले के गोपालपुर थाना इलाके की है. जहां चैनपुर गांव के नजदीक अपराधियों ने पीछा करते हुए मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना उस वक्त हुई, जब महिला दो मासूम बेटियों और पति के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रही थी. मृतक महिला की पहचान परसा थाना क्षेत्र के झाईंचक गांव निवासी शंभू रजक की पत्नी 30 वर्षीय रूबी देवी के रूप में की गई.


इस वारदात के बारे में बताते हुए महिला के पति शंभू ने बताया कि अपराधियों ने उसपर निशाना साधा था, लेकिन गोली पत्नी रूबी के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मामले की तहकीकात शुरू की. थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटनास्थल और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो मामला संदिग्ध लगा.


शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित पति और दो शूटर को गिरफ्तार किया. तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ कि मृतका के पति का साली से अवैध संबंध था. इसी लिए उसने पत्नी की हत्या करवा दी. पुलिस ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक लाख रुपये की सुपारी दो शूटर को दी थी. वारदात को अंजाम देने से पहले 50 लाख रुपये दे दिए गए थे. सुपारी किलर ने महिला के पति के साथ मिलकर गाड़ी छू जाने पर हत्या करने की छूठी कहानी गढ़ी और वैसे ही वारदात को अंजाम दे दिया.

टैग्स