ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

पटना डबल मर्डर में प्रेमिका का हाथ, प्यार-मोहब्बत के चक्कर में दो लड़कों की हत्या

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पटना पुलिस ने डबल मर्डरकांड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. पटना एसएसपी ने इस मर्डरकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पटना पुलिस ने डबल मर्डरकांड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. पटना एसएसपी ने इस मर्डरकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है. इस हत्याकांड में शामिल कई लोगों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात पटना जिले के घोसवरी थाना इलाके की है. जहां रामनगर मुशहरी में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है. एसएसपी ने बताया कि 30 मई को संजय मांझी के बेटे गोलू उर्फ़ देवव्रत कुमार और गणेश मांझी के बेटे शोल्जर कुमार की लाठी डंडे से पीट-पीकर हत्या की गई थी. इस मामले में दो महिलाओं समेत 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.


एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में सबसे पहले पंकज कुमार को अरेस्ट किया गया था. जिसने पूछताछ के दौरान कबूला कि प्रेम-प्रसंग को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. उसकी निशानदेही पर ही दो महिलाओं सुलेखा देवी और कविता देवी को अरेस्ट किया गया. जिन महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे, उनके हाथ ही इस मर्डरकांड में शामिल होने की आशंका जताई गई है.


पटना डबल मर्डर में प्रेमिका का हाथ, प्यार-मोहब्बत के चक्कर में दो लड़कों की हत्या


एसएसपी ने आगे बताया कि इन तीनों के आलावा और भी कई लोग इस मर्डरकांड में शामिल हैं. जिनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार तीनों को जेल भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा. 

टैग्स