ब्रेकिंग
उज्जैन महाकाल मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु गिरे, 13 के घायल होने की खबरनवादा में कमरे से महिला और दो बच्चों के शव मिले, महिला पर दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ का असली कारण क्या? बिजली के तार की कहानी पर बड़ा सवाल, कमिश्नर ने बताई पूरी बातप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना उज्जैन महाकाल मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ जैसे हालात, कई श्रद्धालु गिरे, 13 के घायल होने की खबरनवादा में कमरे से महिला और दो बच्चों के शव मिले, महिला पर दोनों बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका अशोक धाम हादसे पर PM मोदी का भावुक संदेश, बोले- मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामनाAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ का असली कारण क्या? बिजली के तार की कहानी पर बड़ा सवाल, कमिश्नर ने बताई पूरी बातप्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधायक के तौर पर ली शपथ, अशोकधाम भगदड़ हादसे पर जताया दुख, घटनास्थल के लिए हुए रवाना

राजधानी पटना में दो लोगों की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने एक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो अलग-अलग इलाकों से दो लोगों का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र से संदिग्ध हालत में बरामद

राजधानी पटना में दो लोगों की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने एक को बेरहमी से मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां दो अलग-अलग इलाकों से दो लोगों का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र से संदिग्ध हालत में बरामद किया है। एक युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। एक ही थाना क्षेत्र से दो शव मिलने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है।


पहली घटना पालीगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव की है, जहां शनिवार की सुबह युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी रामनिवास सिंह के बेटे सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर तलाश करते रहे और अगले दिन उसका शव गांव के ही खलिहान से बरामद किया गया।


मृतक के परिजनों ने अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि किसी परिचित ने ही सौरभ को बहाने से बुलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया है। उधर, पालीजांग थाना के शिव मंदिर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। इस मामले में भी परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।