ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में डायन बताकर महिला की हत्या, ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला

PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना का संकट है दूसरी ओर अपराध का नहीं थमना एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ताजा मामला पटना का है. जहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने डायन बताकर

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना का संकट है  दूसरी ओर अपराध का नहीं थमना एक बड़ी समस्या बनी हुई है. ताजा मामला पटना का है. जहां एक महिला को उसके ससुराल वालों ने डायन बताकर मार डाला. महिला के परिजनों का आरोप है कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है. 


वारदात पटना जिले के बख्तियारपुर इलाके की है. जहां सालिमपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में ससुराल वालों ने एक महिला के ऊपर डायन का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी. मृतक महिला के भाई का आरोप है कि पीट-पीटकर महिला की हत्या की गई है. महिला के शरीर पर जख्म का निशान मिले हैं. सैदपुर के रहने वाले टेना पासवान ने पुलिस को बताया कि वह बथानी में काम कर रहे थे. घर लौटे तो देखे की उनकी पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी. पट्टीदार के लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी.


उन्होंने आगे बताया कि अक्सर उसके पट्टीदार के लोग पत्नी के ऊपर डायन का आरोप लगाते थे. इधर ग्रामीण भी दबी जुबान से ओझा गुणी की चक्कर में महिला की हत्या होने की बात बता रहे हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस सैदपुर गांव पहुंच महिला की शव बरामद कर ली है. उसकी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें