ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

लॉकडाउन के बीच पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पात, आपस में भिड़े और फायरिंग

PATNA : कोरोना काल में लॉकडाउन होने के बावजूद पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पात कम नहीं हो रहा है। गुरुवार की देर रात पटना में एक बार फिर से बाइकर्स गैंग का उत्पात देखने को मिला है।

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में लॉकडाउन होने के बावजूद पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पात कम नहीं हो रहा है। गुरुवार की देर रात पटना में एक बार फिर से बाइकर्स गैंग का उत्पात देखने को मिला है। बाइकर्स गैंग के दो गुटों में भिड़ंत हुई और इस बीच फायरिंग भी हुई है। 


घटना शिवपुरी इलाके की है, यहां गैस गोदाम के पास दो बाइकर्स गुट आपस में भिड़ गए। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर माइंस गैंग और पेट्रोल गैंग के बाईकर आपस में भिड़े तो फायरिंग भी हुई। इस घटना के बाद आस पास अफरा-तफरी मच गई। काफी हंगामे के बाद बाइकर्स लगभग 3 राउंड फायरिंग करने के बाद वहां से निकल गए हालांकि इसके पहले उन्होंने एक घर पर पथराव भी किया। 


बाइकर्स गैंग की भिड़ंत को देखते हुए लोगों ने अपने घर ए खिड़की दरवाजे बंद कर दिए। आसपास की खुली हुई चंद दुकानें भी बंद हो गई। राजधानी पटना में बाइकर्स गैंग का उत्पात आम बात हो गई है। पुलिस हर बार बाइकर्स पर नकेल कसने का दावा करती है लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकलता है।

टैग्स