ब्रेकिंग
BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦आइसक्रीम खाते ही 5-6 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मुंह में जलन और होंठ आपस में चिपकने की शिकायत✦पटना से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तेजस, राजधानी और संपूर्ण क्रांति समेत 4 ट्रेनें फिर से बहाल✦‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार भी जाएगी’, CJP के प्रदर्शन को राहुल गांधी का समर्थन

पटना में बेखौफ अपराधियों की करतूत: बांस के सहारे घर में घुसकर की लूटपाट, मां-बेटे को बनाया बंधक

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पकड़ी गांव का है जहां आध

पटना में बेखौफ अपराधियों की करतूत: बांस के सहारे घर में घुसकर की लूटपाट, मां-बेटे को बनाया बंधक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के बेऊर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर पकड़ी गांव का है जहां आधा दर्जन अपराधियों ने एक घर को निशाना बनाया। हथियारबंद अपराधियों ने घरवालों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के गहने और नकद लूट लिए। 


मिली जानकारी के अनुसार एग्जामिनेशन सेंटर में काम करने वाले अमन प्रकाश के घर में आधी रात के वक्त अपराधी घर के पीछे से बांस के सहारे घुस आए। उन्होंने घरवालों को धमकाते हुए हथियार के बल पर सोने-चांदी के गहने और 5 हजार रुपए नकद लूट लिया। अपराधियों ने अमन की मां और उनके बेटे के सिर पर पिस्टल रखकर उन्हें चुप रहने को कहा। मां-बेटे को बंधकर बनाकर लूटपाट की कहा कि चुपचाप बैठे रहो नहीं तो जान से मार डालेंगे। 


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की संख्या लगभग आधा दर्जन बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और डॉग स्क्वाड की मदद से अपराधियों की तलाश कर रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना को जानकर इलाके के लोग भी हैरान रह गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।