ब्रेकिंग
संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट ✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦BIHAR NEWS : 816 सीटों वाली होगी लोकसभा! 33% महिला आरक्षण पर मोदी सरकार का नया मास्टरप्लान, 131वें बिल की हार से लिया सबक?✦पूर्व सांसद अजीत कुमार मेहता का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस✦खबर भी और असर भी: बालू माफिया-अधिकारियों का गठजोड़ ? हजारों फर्जी चालान से करोड़ों के खेल की शिकायत, DM ने बनाई छह सदस्यीय कमेटी...अगले हफ्ते आयेगी रिपोर्ट

पटना में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई वारदात

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरी वारदात

पटना में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, CCTV में कैद हुई वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भून डाला। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना फुलवारीशरीफ के एम्स गोलंबर के पास की है।


मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बिक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना निवासी सुदर्शन वर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में सुदर्शन वर्मा हाल ही में बेल पर जेल से छूटकर बाहर आया था। शुक्रवार को वह कार से उतरकर अपने ऑफिस जा रहे थे, तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।


दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ प्रॉपर्टी डीलर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी है।