ब्रेकिंग
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही है 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही है 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम

पटना में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर PNB से 21 लाख ले भागे बदमाश

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। बदमाशों

पटना में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात से हड़कंप, पिस्टल दिखाकर PNB से 21 लाख ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में घुसकर 21 लाख रुपए लूट लिए और वहां से आराम से चलते बने।


जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पालीगंज के दुल्हिनबाजार स्थित कोरैया में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया है। बैंक में हर दिन की तरह ग्राहकों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान अपराधी कस्टमर बनकर बैंक में घुसे और पिस्टल निकाल कर बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया।


लोगों को बंधक बनाकर बदमाशों ने बैंक में लूटपाट की है। इस दौरान बदमाशों ने बैंक में रखे 21 लाख रुपए लूट लिए और आराम से वहां से निकल गए। बदमाशों के फरार होने के बाद बैंककर्मियों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं।