ब्रेकिंग
सारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्टसारण में भीषण सड़क हादसा, हाइवा ने टेम्पो को मारी टक्कर; चार की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीरसीतामढ़ी सदर अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से गायब आधा दर्जन डॉक्टर-कर्मी को किया सस्पेंडबिहार में पिता पर नाबालिग बेटी ने यौन शोषण का लगाया आरोप, बोलीं..डेढ़ साल तक करता रहा ज्यादतीमुजफ्फरपुर में संपत्ति विवाद में कारोबारी दंपति की हत्या, 3 महीने बाद शवों के अवशेष बरामद, भाई गिरफ्तारबिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शुरू होगा 24×7 ‘विद्या साथी’, 3 लाख छात्रों को मिलेगा लाइव ट्यूटर सपोर्ट

डॉक्टर के बाद मोबाइल कंपनी का बड़ा अधिकारी पटना से किडनैप, बदमाशों ने मांगी 20 लाख की फिरौती

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक मोबाइल कंपनी के बड़े अधिकारी का अपहरण कर लिया गया है हालांकि पुलिस इसे अपहरण के बजाए गुमशुदगी बता रही है। किडनैपर्स ने मोबाइल पर म

डॉक्टर के बाद मोबाइल कंपनी का बड़ा अधिकारी पटना से किडनैप, बदमाशों ने मांगी 20 लाख की फिरौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक मोबाइल कंपनी के बड़े अधिकारी का अपहरण कर लिया गया है हालांकि पुलिस इसे अपहरण के बजाए गुमशुदगी बता रही है। किडनैपर्स ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर अधिकारी के परिजनों से बड़ी फिरौती मांगी है। बीते 4 मार्च की रात भागलपुर जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे मोबाइल कंपनी का अधिकारी अचानक लापता हो गया था।


अपहृत अधिकारी मोबाइल कंपनी का मैनेजर सुमन सौरव बताया जा रहा है, जो भागलपुर के तेतारपुर के रहने वाले हैं और मूलत: बांका जिले से ताल्लुक रखते हैं। सुमन सौरभ बीते तीन मार्च को कंपनी की मीटिंग में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे। रात में एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में रुके और मीटिंग खत्म के बाद 4 मार्च को वापस भागलपुर जाने के लिए पटना जंक्शन पहुंचे थे।सीसीटीवी फुटेज में रात 9.30 बजे सुमन पटना जंक्शन परिसर में घूमते देखे गए हैं। इसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चल रहा है।


पांच मार्च की रात करीब 10.44 बजे सुमन सौरभ की मां सरिता देवी के मोबाइल पर सुमन के मोबाइल से वाट्सएप पर मैसेज आया। किडनैपर्स ने दो दिन के भीतर 25 लाख रुपए सुमन के खाते में भेजने को कहा है और ऐसा नहीं करने पर उसकी हत्या की धमकी दी है। इस मामले को पहले तो पुलिस ने रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन बाद में रेल आईजी राजेश त्रिपाठी के हस्तक्षेप के बाद सोमवार की देर रात को रेल पुलिस ने अपहरण के बजाय गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।