ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

PMCH में बड़ी वारदात, अपराधियों ने सबके सामने एक शख्स को मारी गोली

PATNA :बिहार में कोरोना कोरोना के साथ-साथ आपराधिक घटनाएं भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी वार

 PMCH में बड़ी वारदात, अपराधियों ने सबके सामने एक शख्स को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

PATNA :बिहार में कोरोना कोरोना के साथ-साथ आपराधिक घटनाएं भी बड़ी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स को गोली मार दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके की है, जहां पीएमसीएच परिसर में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जख्मी युवक की पहचान शोएब के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि शोएब को सीतामढ़ी क्वार्टर के पास ही गोली मारी गई है, जहां कर्मचारी रहते हैं.


स्थानीय लोगों के मुताबिक शोएब के पिता पीएमसीएच में ही काम करते हैं. फिलहाल घायल शोएब को इलाज के लिए पीएमसीएच में ही भर्ती कराया गया है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पीरबहोर थाना की टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पटना पुलिस ने कहा कि सभी बिंदुओं पर इस घटना की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें