ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

पटना में गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरा था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव, कमरे से मिलीं यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं

Bihar Crime News: पटना के एक होटल में जहानाबाद निवासी युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। पुलिस ने महिला मित्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और कमरे से दवाएं भी बरामद हुई हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित बैरिया बस स्टैंड के पास एक होटल के कमरे से मंगलवार की सुबह जहानाबाद निवासी 30 वर्षीय संतोष शर्मा का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में युवक की महिला मित्र को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


मृतक की पहचान जहानाबाद के शकूराबाद निवासी संतोष शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर इस होटल में ठहरता था और हर बार अलग-अलग महिला मित्र उसके साथ रहती थी। इस बार भी वह कोलकाता में रहने वाली अपनी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा हुआ था।


महिला मित्र के अनुसार, रात तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन सुबह अचानक संतोष की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। काफी प्रयास के बावजूद वह होश में नहीं आया। इसके बाद उसने सुबह करीब 4 बजे होटल प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान कमरे से यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाएं बरामद हुई हैं। हालांकि, मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है।


पुलिस ने महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही होटल रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी सदर-2 रंजन कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह सामान्य मौत है या किसी अन्य कारण से हुई घटना।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता