ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Gopal Khemka Case: एनकाउंटर में मारे गए राजा के परिजनों का हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप; मां ने बेटे को बताया निर्दोष

Gopal Khemka Case: पटना के व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में राजा उर्फ विकास को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। एनकाउंटर के बाद राजा के परिजनों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया।

Gopal Khemka Case
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Gopal Khemka Case: पटना के चर्चित गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस ने जहां शूटर को अरेस्ट कर लिया है वहीं हत्या के लिए हथियार सप्लाई करने के आरोपी राजा उर्फ विकास को एनकाउंटर में मार गिराया है। इस घटना के बाद राजा के परिजनों ने वारदात वाली जगह पहुंचकर जोरदार हंगामा किया है।


दरअसल, पटना में चर्चित व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजा उर्फ विकास को पुलिस ने शुक्रवार देर रात मालसलामी इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया। राजा पर हत्या में शामिल शूटर को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप था।  राजा की मां का कहना है कि उसका बेटा निर्दोष था और पुलिस ने उसके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी है।


एनकाउंटर में मारे गए विकास उर्फ़ राजा पर गोपाल खेमका की हत्य़ा के लिए हथियार सप्लाई करने का आरोप पुलिस ने लगाया है। बेटे के मारे जाने की खबर मिलते ही राजा की मां और परिजन एनकाउंटर स्थल पटना सिटी के मालसलामी स्थित ईट भट्टा पर पहुंचे। वहीं विकास उर्फ़ राजा की मां ने बताया कि कल ही पुलिस में उसके बेटे को उठाकल ले गई थी। विकास चेन्नई में काम करता था, कोई हथियार सप्लाई नहीं करता था।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता