ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

पटना: इंजीनियर की पत्नी से दिनदहाड़े लाखों की ठगी, गहने-बर्तन साफ करवाने के बहाने सेल्समैन बनकर घर में घुसा था ठग

PATNA: विद्युत विभाग के इंजीनियर के घर में घुसकर अपराधियों ने लाखों रुपये की ठगी की। सोने-चांदी के जेवरात चमकाने के लिए आए अपराधियों ने गृह स्वामी का ध्यान भटका सारे जेवरात ले

पटना: इंजीनियर की पत्नी से दिनदहाड़े लाखों की ठगी, गहने-बर्तन साफ करवाने के बहाने सेल्समैन बनकर घर में घुसा था ठग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विद्युत विभाग के इंजीनियर के घर में घुसकर अपराधियों ने लाखों रुपये की ठगी की। सोने-चांदी के जेवरात चमकाने के लिए आए अपराधियों ने गृह स्वामी का ध्यान भटका सारे जेवरात लेकर फरार हो गये। अपराधियों की यह करतूत घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।   


विद्युत विभाग के इंजीनियर ने अगमकुआं थाना में मामला दर्ज कराया है। ठगी की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गयी है। दरअसल पटना के भूतनाथ रोड स्थित सेंट्रल बैंक कॉलोनी की यह घटना है। जहां विद्युत विभाग के इंजीनियर रवि रंजन सिन्हा के आवास में शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो सेल्समैन पहुंचे। 


घर पर उस वक्त रवि रंजन सिन्हा की पत्नी प्रियंका सिन्हा मौजूद थी। दोनों सेल्समैन ने प्रियंका सिन्हा से सोने, चांदी, पीतल चमकाने की बात की। जिसके बाद प्रियंका दोनों सेल्समैन के चंगुल में फंसती चली गयी।  सोने-चांदी के जेवरात चमकाने के लिए उसने दोनों सेल्समैन को दे दिया। तभी दोनों ने प्रियंका का ध्यान भटका दिया और सोने-चांदी के जेवरात लेकर मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। 


पूरी घटना की तस्वीरें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सेल्समैन जब गहने लेकर फरार हो गया तब प्रियंका काफी सदमें में आ गयी। रो-रोकर उसका बुरा हाल था। प्रियंका ने फोन पर इसकी सूचना अपने पति को दी। जेवरात ठगी होने के बाद उसकी हालत खराब हो गयी। घर पर पहुंचे पति रवि रंजन ने तुरंत इसकी रिपोर्ट अगमकुंआ थाने में दर्ज करायी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों सेल्समैन की तलाश में जुटी है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। इस तरह की घटना इलाके में पहले कभी नहीं हुई थी।   

पटना: इंजीनियर की पत्नी से दिनदहाड़े लाखों की ठगी, गहने-बर्तन साफ करवाने के बहाने सेल्समैन बनकर घर में घुसा था ठग

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता