ब्रेकिंग
कंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाह

Bihar Crime News: पटना में नामी कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, VIP जोन में दहशत; बेटे की मौत का राज नहीं खुला

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के प्रतिष्ठित व्यवसायी और बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव डॉ. गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के प्रतिष्ठित व्यवसायी और बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव डॉ. गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह दिल दहला देने वाली घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र के रामगुलाम चौक के पास उस समय हुई, जब वह बांकीपुर क्लब से अपने घर लौट रहे थे।


जैसे ही वे अपनी गाड़ी से उतरे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें नजदीक से सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ अवस्था में उन्हें मेडिवर्सल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस, एसएसपी, सिटी एसपी, और अन्य वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, इस हत्याकांड की जांच के लिए विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया है।


पुलिस अधिकारियों ने अभी तक हत्या के पीछे के कारणों पर स्पष्ट बयान नहीं दिया है, लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि यह व्यवसायिक रंजिश, पुरानी दुश्मनी, या संपत्ति विवाद का परिणाम हो सकता है। खेमका परिवार पहले से ही दर्दनाक अतीत से गुज़र चुका है।


डॉ. गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की भी वर्ष 2018 में हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय गुंजन खेमका अपनी फैक्ट्री पर पहुंचे ही थे, जब बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। कार में ही उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन उसकी भी बाद में हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरा मामला अधर में लटक गया।


गोपाल खेमका एमबीबीएस डिग्रीधारी थे, लेकिन उन्होंने चिकित्सकीय प्रैक्टिस छोड़ कर व्यवसायिक क्षेत्र में कदम रखा। वे पटना में निजी अस्पताल, पैथोलॉजी लैब्स, दुकानों और मार्केट्स के मालिक थे। स्वास्थ्य सेवा, रियल एस्टेट और रिटेल जैसे क्षेत्रों में उनकी गहरी पकड़ थी। वह बांकीपुर क्लब के पूर्व सचिव भी रह चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं, लेकिन अनौपचारिक सूत्रों का कहना है कि जल्द ही सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन डेटा और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हत्या की गुत्थी सुलझाई जाएगी।


इस दुस्साहसी हत्या के बाद पटना का व्यवसायिक समुदाय स्तब्ध और आक्रोशित है। शहर के प्रमुख व्यापार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और सरकार से त्वरित कार्रवाई, CCTV सुरक्षा मजबूत करने, और व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

रिपोर्ट- प्रेम राज 

संबंधित खबरें