ब्रेकिंग
सेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंपबिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए..पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाशसैटेलाइट टाउनशिप के लिए बिहार में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल ऐसे करें आवेदन; जल्द मिलेगी नई व्यवस्थासेवईयां बनी काल! बिहार में एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, दादी-पोती की मौत से हड़कंपबिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने जारी किया ट्रांसफर का शेड्यूल, जानिए..पूर्णिया में प्रॉपर्टी खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, पनोरमा ग्रुप लाया फ्लैट और प्रीमियम प्लॉट का शानदार ऑफर; जानिए बिहार में पुलिस बनकर महिला से ठगी, चेकिंग का झांसा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए बदमाशसैटेलाइट टाउनशिप के लिए बिहार में जमीन बिक्री की प्रक्रिया शुरू, फिलहाल ऐसे करें आवेदन; जल्द मिलेगी नई व्यवस्था

पटना : पीट-पीट कर पत्नी की हत्या, शव को जमीन में गाड़ डेढ़ साल की बेटी को लेकर भागा हत्यारा पति

PATNA : दहेज के लालची पति ने एक बाइक और सोने की चेन के लिए पहले पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद फिर गला दबाकर मार डाला. अपने अपराध को छुपाने के लिए हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की लाख को पुनपुन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : दहेज के लालची पति ने एक बाइक और सोने की चेन के लिए पहले पत्नी की जमकर पिटाई कर दी और उसके बाद फिर गला दबाकर मार डाला. अपने अपराध को छुपाने के लिए हत्यारे पति ने अपनी पत्नी की लाख को पुनपुन नदी के किनारे गाड़ दिया और फिर अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर पूरे परिवार के साथ फरार हो गया. 

मामला पटना के जानीपुर के माधोपुर का है. जहां के रहने वाले बबलू पासवान ने अपनी पत्नी सुनीता देवी की हत्या कर दी. इसका खुलासा तब हुआ जब मृतका के परिजन फोन नहीं उठाने पर बेटी के घर पहुंचे. घर बंद देखकर आसपास के लोगों से पूछा तो ग्रामीणों ने बताया कि रात में सुनीता देवी की बेरहमी से पिटाई हो रही थी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 


मौके पर पहुंच पुलिस ने  मायके वालों से पूछताछ की तो पता चला कि सुनीता की शादी चार साल पहले हुई थी. दोनों की एक बेटी भी है. उसे अक्सर दहेज के लिए मारपीट औऱ जान से मारने की धमकी मिलती थी. जिसे लेकर पंचायत भी की गई थी. थोड़े दिन ठीक रहने के बाद फिर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. इसी बीच लॉकडाउन के दौरान ही मंगलवार की रात उसकी हत्या कर दी गई. 

इसके बाद पुलिस टीम पहुंच सोर्सेस और कुछ ग्रामीणों की मदद से लाश को नदी किनारे से बरामद कर लिया है.  अधपा गांव के पास से नदी किनारे जमीन में गड़ा हुआ शव  मिला है.  पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज कर हत्यारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.