ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार: अय्याशी का अड्डा बना सरकारी स्कूल, बार बालाओं का चल रहा डांस, पिस्टल लेकर नाचते दिखे 'गुंडे'

BETTIAH : बिहार में कोरोना काल में स्कूल तो बंद है लेकिन लोगों ने शिक्षा के मंदिर को अय्याशी का अड्डा बना दिया है. दरअसल बिहार के बेतिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बा

बिहार: अय्याशी का अड्डा बना सरकारी स्कूल, बार बालाओं का चल रहा डांस, पिस्टल लेकर नाचते दिखे 'गुंडे'
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार में कोरोना काल में स्कूल तो बंद है लेकिन लोगों ने शिक्षा के मंदिर को अय्याशी का अड्डा बना दिया है. दरअसल बिहार के बेतिया से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे. जिले में एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं. युवक के दोनों हाथों में पिस्टल भी दिख रहा है, जिसे लहराते हुए वह डांस कर रहा है. स्कूल में डांस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज का है. वायरल वीडियो में एक शख्स महिला डांसर के साथ ठुमके लगाते दिख रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि ब्लैक ड्रेस में डांस कर रहे युवक के दोनों हाथों में पिस्टल दिख रहा है. युवक बेख़ौफ़ होकर पिस्टल लहराते हुए डांस कर रहा है और उसके इर्द-गिर्द खड़ा होकर लोग इस माहौल का लुत्फ़ उठाते दिख रहे हैं. 

बिहार: अय्याशी का अड्डा बना सरकारी स्कूल, बार बालाओं का चल रहा डांस, पिस्टल लेकर नाचते दिखे 'गुंडे'


वायरल वीडियो की तफ्तीश में पता चला है कि यह वीडियो नरकटियागंज स्थित दिउलिया के सरकारी स्कूल का है. फर्स्ट बिहार की टीम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती. इस वीडियो के संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष के के गुप्ता ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी वीडियो की जानकारी नहीं है. वीडियो मिलता है तो उसकी जांच की जायेगी और सही पाए जाने पर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.


बिहार: अय्याशी का अड्डा बना सरकारी स्कूल, बार बालाओं का चल रहा डांस, पिस्टल लेकर नाचते दिखे 'गुंडे'

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता