ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

पाकुड़: महिला से 11 लोगों ने किया गैंगरेप, महिला समेत 8 आरोपी निकले कोरोना पॉजिटिव

DESK: एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है इस वैश्विक महामारी से हर कोई परेशान है। वही इस महामारी के बीच लोग आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसा कर अपरा

पाकुड़: महिला से 11 लोगों ने किया गैंगरेप, महिला समेत 8 आरोपी निकले कोरोना पॉजिटिव
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: एक ओर जहां पूरे देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है इस वैश्विक महामारी से हर कोई परेशान है। वही इस महामारी के बीच लोग आपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं। ऐसा कर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला झारखंड के पाकुड़ जिले का है जहां मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला के साथ 11 लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।


घटना के बाद दो दिनों तक महिला अचेतावस्था में रही। महिला की हालत को देख परिजनों ने इसकी शिकायत मुफ्फसिल थाने में दर्ज कराई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने 11 आरोपियों की कोरोना जांच कराई तो 8 आरोपी कोरोना संक्रमित मिले। पीड़िता भी कोरोना संक्रमित पाई गयी हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला शौच के लिए जा रही थी तभी कुछ युवक रास्ते में शराब पी रहे थे और महिला को अकेला देखकर सभी ने हथियार के बल पर महिला को अगवा कर लिया और बारी-बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों में पीड़िता का रिश्तेदार भी शामिल है।