ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

नक्सलियों की साजिश नाकाम: सर्च ऑपरेशन में जंगल से 9 IED बम बरामद, बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

JAMUI: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे नक्सलियों के मनसूबे पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया है। सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर जमुई के ग

नक्सलियों की साजिश नाकाम: सर्च ऑपरेशन में जंगल से 9 IED बम बरामद, बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे नक्सलियों के मनसूबे पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया है। सुरक्षा बलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर जमुई के गरही थाना क्षेत्र के गिधेश्वर पहाड़ के जंगलों से 90 किलो का IED बम बरामद किया, जिसे सुरक्षा वालों ने पूरी सतर्कता के साथ नष्ट कर दिया। बम को नष्ट करने के दौरान जोरदार धमाका हुआ।


सूचना मिली थी कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद एसएसबी 16 वाहिनी और गरही थाना पुलिस ने गिधेश्वर के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए 9 पाइप बम को जंगल से बरामद किया और उसे मौके से नष्ट कर दिया। हर एक आईडी बम का वजन 10 किलो के करीब था। 


जमुई एसपी शौर्य सुमन को गुप्त सूचना मिली की बिहार झारखंड के स्पेशल एरिया कमेटी के माओवादी सदस्यों का जमावड़ा गिधेश्वर जंगल में लगा है, जो सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जुटे है। एसपी अभियान ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान पाइप बम और आईडी बम बरामद हुए जिसे सुरक्षाबलों ने सावधानी पूर्वक नष्ट कर दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता