ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक्शन, जंगल में छिपाकर बनाए गए कैंप को किया ध्वस्त

CHAIBASA: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कराईकेला के उलीबेरा और गितिउली जंगल में भाकपा माओवादी के कैम्प को सुर

नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का एक्शन, जंगल में छिपाकर बनाए गए कैंप को किया ध्वस्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस और सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को कराईकेला के उलीबेरा और गितिउली जंगल में भाकपा माओवादी के कैम्प को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। नक्सलियो के कैंप से खाने पीने के सामानों के साथ भारी मात्रा में दैनिक उपयोग के अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर्ट नक्सली चमन उर्फ लम्बु, अमित मुण्डा, सालुका कायम, प्रभात मुण्डा अपने दस्ता के साथ चाईबासा, सरायकेला और खूंटी जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में सक्रिया हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।


इस अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप को सुरक्षाबलों ने ध्वस्त कर दिया। सूचना है कि भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, रमेश उर्फ अनल, अजय महतो, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसको लेकर इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।