ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

शहादत को सलाम: सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद

CHAIBASA: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। घ

शहादत को सलाम: सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगल की है।


सोमवार की देर रात हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के 2012 बैच के सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार शहीद हो गए हैं। इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आखिरकार नक्सलियों को पीछे हटना पड़ा। 


इससे पहले बीते 11 अगस्त को जिले के टोंटो थाना क्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की घटना हुई थी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवान सुशांत कुमार खुंटिया शहीद हो गए थे, जबकि जवान मुन्ना कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि झारखंड में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और अबतक कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कईयों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।