ब्रेकिंग
परिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकार

बिग ब्रेकिंग : बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक शख्स ने पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। वारदात को अंजाम

बिग ब्रेकिंग : बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है, जहां एक शख्स ने पत्नी और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गोविन्दपुर थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।


बताया जा रहा है कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित कोलनी जंगल से सटे झोपड़ीनुमा दालान में आरोपी शख्स ने पत्नी और अपनी दो बेटियों की निर्मम हत्या कर दी है। मृतकों में सावित्री देवी, एक वर्षीय बेटी काजल और दो वर्षीय बेटी दिव्या शामिल हैं। 


तीनों की हत्या करने के बाद आरोपी पति दीपक चौधरी गोविंदपुर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। एक साथ तीन लोगों की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों को खंगालने में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक सावित्री देवी अपनी दोनों बेटियों के साथ पति के लिए खाना लेकर माधोपुर गांव से कोलनी जंगल स्थित दालान पर पहुंची थी। पति जंगल स्थित खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने पत्नी और दोनों मासूम बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की मानें तो पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था। हत्यारा मानसिक रूप से बीमार भी बताया जा रहा है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सकी है।