ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

नवादा में एक महिला को मनचले ने मारी गोली, तेज रफ्तार में बाइक चलाने से की थी मना

NAWADA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक मनचले ने एक महिला ाको गोली मार दी. तेज रफ़्तार में बाइक चलाने से मना करने के बाद युवक ने महिला को गोली

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

NAWADA :  एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक मनचले ने एक महिला ाको गोली मार दी. तेज रफ़्तार में बाइक चलाने से मना करने के बाद युवक ने महिला को गोली मार दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है. जहां एक सनकी युवक ने महिला को गोली मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक गोली लगने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. घायल महिला की पहचान बसंती देवी के रूप में की गई है. घटना की छानबीन में जुटे थानाध्यक्ष ने बताया कि सुरेंद्र यादव नाम के युवक ने महिला को गोली मारी है.


घायल महिला बसंती देवी के बेटे सतेंदर कुमार ने बताया कि उसकी मां ने कहा था कि बाइक तेज रफ्तार में गांव में चलाओगे तो किसी को धक्का लग जायेगा. इस मामूली सी बात पर वह नाराज हो गया और उस सनकी लड़के ने घर में घुसकर उसकी मां को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन ,मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. थानेदार ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र यादव की तलाश की जा रही है. 

टैग्स